June 2, 2011

फिर मिलेंगे ...!


मेरे तुम्हारे रास्ते चाहे हमेशा अलग रहेंगे ,

मगर एक बात का यकीन है मुझको
किसी मोड़ पर हम फिर मिलेंगे ||

मेरे बाल कुछ और कम और तुम्हारे सर पर भी सफेदी होगी

बंगला होगा ,पैसा होगा , शोहरत होगी ,


और हाँ लम्बी वाली वो गाडी भी होगी ||


एक दूसरे से तो नहीं पर शायद दूसरों से अपनी उम्र भी छुपायेंगे
होगी 35 के आस पास पर चुपके से 32 ही बताएँगे ||

हाथ की अंगुठियों से एक बात और ज़ाहिर होगी कि


तुम्हारा एक पति और मेरी एक बीवी होगी ||


कभी किसी शादी में ,बाज़ार में भीड़ में ,

फिर हम मिलेंगे ,

नज़रें टकराएंगी ,

उठेंगी , मिलेंगी फिर झुक जाएँगी ,

कदम एक बार तो बढ़ेंगे , फिर ठिठक जायेंगे ,

इधर उधर देख एक मुस्कुराहट जो आएगी ,

वो हम दोनों को सालों पीछे ले जाएगी ||


सालों पहले उन दिनों में जब ,


किसी को इकरार से थी ,

किसी को ऐतबार से भी ,

मुझे तो मोहब्बत लेकिन,

बस तुम्हारे इंतज़ार से थी ,


और फिर तुम्हारे इंकार से भी ||


सच कहूँ अगर ,


हर दिन याद आए हो तुम

इन सालों में , बातों ही बातों में

और कभी ख्वाबों में याद आए हो तुम,

ख़ुशी में भी

और दुःख के हर हाल में भी

याद आए हो तुम हर बार

मोहब्बत के मलाल में भी ||


ये जानो तुम कि ,


जब जब मेरे सामने प्यार ज़माने से हारा है

तब तब आया आँखों में चेहरा सिर्फ तुम्हारा है ||


सोचता हूँ कभी कि


थोड़ी किस्मत हमारी होती ,

और बस थोड़ी हिम्मत तुम्हारी होती


तो आज ज़िन्दगी का चेहरा अलग होता ||


कोई ग़म नहीं वैसे मुझको

पर तुम मेरी होती और मैं तुम्हारा होता ||



Vote for me now!

March 5, 2011

कभी अचानक....

कभी अचानक आंखें बंद हो जाएं यारों,

कभी चलते चलते युहीं सांसें रुक जाएं यारों,

तो मुझे याद ना रखना , भुला देना .


ना याद रखना वोह चंद साल ,

ना याद रखना वोह दिलों का हाल,

ना याद रखना वोह पल जो साथ बिताये ,

ना याद रखना वोह पल हो ऐसे ही बैठे बैठे गवांए,

ना याद रखना वोह घंटों घंटों फ़ोन पर बतियाना,

ना ही याद रखना वोह ज़ोर से अपने ही ऊपर हंस कर फिर चुपके से खिसिआना,

ना याद रखना वोह बातें जो एक दुसरे को बताईं,

ना ही सोचना उन बातों के बारे में जो शरारत में एक दूसरे से छिपाई.


ना सोचना ऐसे की उसकी ज़िन्दगी और लम्बी हो सकती थी ,

अभी उम्र ही क्या थी , मौत में तो मुद्दत पड़ी थी,

ऐसे ही बातों बातों में , जीवन की आपाधापी में माथुर याद ना आयेगा ,

वक़्त ना रुका था , ना थमा है, वोह गुज़र ही जायेगा ,

कभी पीछे मुड़ के देखो , कभी अपने दिल को चीर के देखो,

और वहां हो मेरी तस्वीर का नज़राना,

तो आंसू ना बहाना , आंखें ना सुजाना.

कोई किस्सा ऐसा याद ना करना जो चला जाये तुम्हारी पलकों को नम कराके,

अगर कुछ हो जो मेरी याद दिलाये तो वोह हो सिर्फ कहकहे और ठहाके.


हाँ मगर कभी दिल ज़िद्द पर अड़ जाये, मुझे याद करने पे तुल ही जाये,

तो कुछ ऐसे याद करना की,

वोह ताज़ा हवा की बयार सा था,

फासले कितने भी हो , दूर सिर्फ एक पुकार ही था,

यह दुनिया एक घर और दोस्तों का छोटा सा परिवार सा था,

और कुछ हो नो हो,

प्रतीक माथुर यारों का यार था.